Style Switcher

शब्द का आकार बदलें

A- A A+

भाषायें

सेवाएं

  • छात्र समुदाय के मध्य वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए वातावरण तैयार करना।
  • राज्य के विशिष्ट उद्देश्यों और समस्याओं के लिए प्रासंगिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं और कार्यक्रमों (प्रदर्शन परियोजनाओं का समावेश कर) को प्रारंभ करना, सहायता देना तथा अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनमें समन्वय स्थापित करना तथा उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के सतत् संवहनीय उपयोग में सहायता प्रदान करना।
  • राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना की स्थापना करना अथवा स्थापित करने में सहायता करना तथा इनके विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना।
  • राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग एवं प्रोत्साहन पर नीति निर्धारण एवं उपायों के लिए आवश्यक परामर्श देना।
  • प्रलेखन केन्द्र और प्रयोगशालाओं को स्थापित एवं प्रशासित करना।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी की योजनाओं तथा अनुसंधान और विकास के कार्यक्रमों को तैयार करने में सहायता देना तथा ऐसे कार्यक्रमों की स्वीकृति देना जो अन्य संस्थानों से प्राप्त हो तथा जिन्हें वित्तीय अनुदान, ऋण, सामग्री की आपूर्ति के लिए सहायता की आवश्यकता हो।
  • राज्य के लोगों में वैज्ञानिक सोच और अभिरूचि को बढ़ावा देना और इस हेतु आईसीटी का उपयोग करते हुए तथा सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन कर वैज्ञानिक ज्ञान का प्रसार करना।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों में योगदान देना।
  • अन्य राज्य परिषदों तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े संस्थाओं के साथ समान या संबंधित उद्देश्यों पर जीवंत संपर्क बनाये रखना।
  • ऐसे अन्य कदम उठाना जो राज्य की विशिष्ट समस्याओं में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के लिए प्रासंगिक हो तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हो।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य अनुसंधान को पुरस्कृत करने के लिए पुरस्कारों को संस्थापित करना।

उपलब्धियां

परिषद की गतिविधियाँ