

विज्ञान पहेली प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के हाई स्कूलों की 9 वीं व 10 वीं तथा मिडिल स्कूल की 7 वीं व 8 वीं के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक खोज तथा विश्लेषणात्मक सोच की भावना पैदा करना हैं। विज्ञान पहेली प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया जाता हैं। विज्ञान पहेली प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष चार चरणों: ब्लाॅक, जिला, जोन तथा राज्य स्तर पर किया जाता हैं। विज्ञान पहेली का उद्देश्य उभरते वैज्ञानिकों को एक मंच प्रदान करना जिससे वे अपने विचारों का आदान-प्रदान करें, तथा देश के हर कोने से युवा प्रतिभाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास हों सके।
छत्तीसगढ़ में 146 ब्लाॅक और 27 शैक्षिक जिले हैं। 27 जिलों का 09 जोन में विभाजित किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य के (शासकीय, अशासकीय, जनजाति विभाग, केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय) हाई स्कूलों की 9 वीं व 10 वीं तथा मिडिल स्कूलों की 7 वीं व 8 वीं कक्षा के छात्र-छा़त्रा प्रतिस्पर्धा के लिए पात्रता रखते हैं।
राज्य स्तर पर भाग लेने वाले 90 प्रतिभागियों को प्रति छात्र रूपये 1000/- नगद तथा राज्य स्तर पर चयनित 18 प्रतिभागियों को रूपये 3000/- नगद राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं।
प्रतिभागियों की वर्षवार सूची.....क्लिक करें
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विज्ञान के प्रति सक्रिय रूचि जागृत करने तथा उनके रचनात्मकता को संपोषित करने के लिए एक मंच प्रदान करता हैं। जो छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित किया जाता हैं। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिवर्ष राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी) रायपुर द्वारा चार चरणों ब्लाॅक, जिला, जोन तथा राज्य स्तर पर किया जाता हैं। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां, प्रदर्शनी प्रतियोगिता, विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता, विज्ञान पहेली प्रतियोगिता, विज्ञान क्लब एवं विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाता हैं।
प्रतिभागियों की वर्षवार सूची.....क्लिक करें
![]() Hon’ble Minister, Dept. Of Science & Technology, Shri. Umesh Patel observing the Exhibits |
![]() Shri Premsai Singh, Hon’ble Minister, Dept. of School Education, Govt.of Chhattisgarh observing Science Exhibits |
कॉपीराइट © 2017 - सर्वाधिकार सुरक्षित - छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, छत्तीसगढ़ शासन, भारत
ध्यान दें: इस वेबसाइट पर प्रकाशित विषयवस्तु व उसके प्रबंधन का कार्य छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया जाता है|
इस वेबसाइट के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया dgccost@gmail.com ईमेल आईडी में संपर्क करें|