मेथेमेटिकल ओलंपियाड
10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यालयीन छात्र छात्राओं में गणितीय प्रतिभा का स्थान निर्धारण करने व उसे संपोषित करने के उद्देश्य से मेथेमेटिकल ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है। यह विस्तृत योजना राष्ट्रीय बोर्ड फाॅर हायर मेथेमेटिक्स (एन.बी.एच.एम) द्वारा तैयार की गयी है। मेथेमेटिकल ओलंपियाड का आयोजन तीन स्तरों रीजनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड (आर.एम.ओ), इंडियन नेशनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड (आई.एन.एम.ओ) एवं इंटरनेशनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड (आई.एम.ओ) में किया जाता है। इन परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी स्वतः ही आई.टी.आई तथा एन.आई.टी की परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करते है। रीजनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड का आयोजन प्रतिवर्ष अक्टूबर तथा नवम्बर माह में किया जाता है। यह परीक्षा रीजनल स्तर पर आयोजित की जाती है। लगभग 36 विद्यार्थी परीक्षा के अगले दौर में भाग लेने हेतु चयनित होते है। इंडियन नेशनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड (आई.एन.एम.ओ) का आयोजन फरवरी माह में अगले वर्ष किया जाता है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। विद्यार्थी जो आई.एन.एम.ओ उत्तीर्ण करते है, आई.एन.एम.ओ अवाॅडी कहलाते है, तथा ये विद्यार्थी इंटरनेशनल मेथेमेटिकल ट्रेनिंग कैम्प में भाग लेने हेतु आमंत्रित किये जाते है, जो एक माह की अवधि के लिए होमीभाभा सेंटर फाॅर साईस एजुकेशन, मुंबई (एच.बी.सी.एस.ई) में मई- जून माह को आयोजित किया जाता है। आई.एन.एम.ओ अवाॅडी का चयन इंटरनेशनल मेथेमेटिकल ओलंपियाड हेतु विदेश में भाग लेने के लिए किया जाता है। इन परीक्षाओं में भागीदारी द्वारा विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि परीक्षा हेतु अधिक से अधिक विद्यार्थी आकर्षित होते है, जिससे गणित की सम्पूर्ण स्थिति को सपोर्ट मिलता है।